लीड्स टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स ने बताया क्या होगी युवा भारतीय टीम की चुनौती

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाना है। इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स ने टीम इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि गिल के नेतृत्व में यह टीम चुनौती पेश करेगी या नहीं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के हाल ही में संन्यास लेने के बावजूद पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी क्योंकि टीम में ‘बहुत गहराई’ है। कोहली और रोहित ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया।

team india Brydon Carse

ब्रायडन कार्स (साभार-icc)

कार्स ने बुधवार को यहां कहा, ‘‘जाहिर है आप जानते हैं कि कोहली और रोहित की अनुपस्थिति उनके बल्लेबाजी क्रम के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे कई वर्षों से अनुभवी खिलाड़ी हैं और आप जानते हैं कि विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन भारतीय क्रिकेट में जो गहराई है और जिस तरह के खिलाड़ी आ रहे हैं, आप जानते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वे एक बहुत मजबूत एकादश बनाएंगे और हम जो भी चुनौती पेश करेंगे उसके लिए तैयार रहेंगे।’’

End of Feed