क्रिकेट

विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को मिला बंगाल में मंत्री पद

पश्चिम बंगाल में सोमवार को बीजेपी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। पहले कैबिनेट विस्तार में सुवेंदु अधिकारी की सरकार में 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में और 19 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें एक नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा का भी रहा। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह किस विभाग के लिए काम करेंगे यह अभी तय नहीं हुआ है।

Image

अशोक डिंडा को बंगाल सरकार में मिला मंत्री पद। फोटो- बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन

क्रिकेट और राजनीति का गहरा संबंध है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट करियर के बाद राजनीति में अपना करियर बनाया है। अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है। पश्चिम बंगाल के लिए घेरलू क्रिकेट और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने बंगाल की बीजेपी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

अशोक डिंडा का जन्म 25 मार्च 1984 पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में हुआ। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2009 में डेब्यू किया। 9 दिसंबर को डिंडा ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया। साल 2010 में अशोक डिंडा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। अशोक डिंडा का करियर बहुत लंबा नहीं रहा। वह चोट की वजह से परेशान और खर्चीले गेंदबाज के रूप में जाने गए।

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे मैच में 12 विकेट और 9 टी20I में 17 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डिंडा ने 116 मैच में कुल 420 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में 151 और टी20 करियर में 151 विकेट चटकाए हैं। अशोक डिंडा ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 751 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया है। उनके खाता में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट शामिल हैं।

रोहित और विराट का चटका चुके हैं विकेट

साल 2008 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के लिए डेब्यू कर रहे विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था। विराट कोहली अपने डेब्यू मैच में मात्र एक रन ही बना सके थे। यह मैच 18 अप्रैल को खेला गया था। इसके बाद डिंडा ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। साल 2010 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलते हुए 6 मई को मुंबई के खिलाफ रोहित शर्मा को 11 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया था। आईपीएल में डिंडा ने कुल 78 मैच खेले और 68 विकेट अपने नाम किए।

मोयना से चुने गए विधायक

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अशोक डिंडा ने राजनीति में अपना करियर शुरू किया। वह बीजेपी से जुड़े। 2021 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली और अब वह मोयना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। अब उन्होंने पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार में मंत्री पद मिला है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article