न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हेगले ओवल में खेला जाने वाला दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के रद्द होने से वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को झटका लगा है। यह सीरीज वर्ल्ड सुपर लीग के अंतर्गत खेली जा रही थी।
श्रीलंका को मिले 5 अंक
1996 के वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका की टीम को इस मैच के रद्द होने पर केवल 5 अंक मिले हैं और उसे इतने ही अंक न्यूजीलैंड ने साझा करने पड़े हैं। फिलहाल श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ वर्ल्ड कप की रेस में बने हुए हैं।
8 टीमों को मिलेगी सीधे एंट्री
वर्ल्ड कप में मेजबान भारत समेत 8 टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी दो टीम जिम्बाब्वे में जून-जुलाई में होने वाले 10 टीम के बीच प्रतियोगित में से क्वालीफाई करेंगे। श्रीलंका की टीम फिलहाल 82 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है।
1-0 से आगे है न्यूजीलैंड
3 मैच की वनडे सीरीज में फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। पहला वनडे मैच उसने 198 रन के बड़े अंतर से जीता था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम केवल 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 31 मार्ट को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
