'मैं ज्यादा आगे नहीं..., खतरें में पड़े क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

टी20 क्रिकेट में भले ही बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ रहा हो, लेकिन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि अच्छे गेंदबाज अब भी मैच पर नियंत्रण रख सकते हैं। वहीं, अपने क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर भुवी ने बड़ा दिया। आइए जानते हैं कि भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा?

वेलिंग्टन। मौजूदा दौर के टी20 क्रिकेट में भले ही बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ रहा हो, लेकिन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि अच्छे गेंदबाज अब भी मैच पर नियंत्रण रख सकते हैं। करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा कि गेंदबाजों के लिए चुनौती जरूर बढ़ी है, लेकिन सही रणनीति और परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता से वे बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं।

B kumar

भुवनेश्वर कुमार ने अपने भविष्य के प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की जीत के बाद कहा, यह बहस का विषय है। आजकल हम कहते हैं कि परिस्थितियां बल्लेबाजों के अनुकूल हैं, लेकिन मेरा अब भी मानना है कि गेंदबाज मैच को नियंत्रित कर सकता है। आखिर गेंद बल्लेबाज तक गेंदबाज ही पहुंचाता है।

End of Feed