IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Bhuvneshwar Kumar, IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो इससे पहले किसी के नाम नहीं था। उन्होंने सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन को भी पीछे छोड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में पंजाब और हैदराबाद का मैच
  • भुवनेश्वर कुमार ने रचा नया इतिहास
  • आईपीएल में खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

PBKS vs SRH, IPL 2024: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार शाम खेले गए मुकाबले में मुल्लांपुर के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बॉलर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने नया इतिहास रच दिया है। इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को पीछे छोड़ दिया है।

Bhuvneshwar kumar

भुवनेश्वर कुमार (AP)

भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में दो विकेट लिए लेकिन फिर भी एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस दौरान भुवनेश्वर ने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को स्टंपिंग के जरिए आउट कराया और उन्होंने इस तरह किसी बल्लेबाज को दूसरी बार आउट कराने का कमाल किया।

End of Feed