IND vs NZ 2nd T20 Date And Time: भारत का अगला मैच कब है, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से जुड़ी हर जानकारी

India Vs New Zealand T20 (भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कब है) Ind Vs NZ 2nd T20I Match Date, Time: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीतकर सीरीज में बढ़त ले ली है। अब भारत का अगला मैच कब और कहां होना है, यहां आपको मिलेगी सारी जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 में बढ़त डबल करना चाहेगी टीम इंडिया
  • पहले टी20 में जीत के साथ भारत 1-0 से आगे हैं

India Next Match (IND vs NZ 2nd T20): भारत का अगला मैच कब है? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में रोमांचक जीत के बाद सभी फैंस के मन में इस समय यही सवाल होगा। पांच टी20 मैचों की सीरीज (India vs New Zealand T20I Series 2026) के दूसरे मुकाबले का सभी को इंतजार होगा। भारतीय टीम ने सीरीज व 2026 के अपने पहले टी20 मुकाबले में मेहमान कीवी टीम को 48 रनों से शिकस्त दी, जिसके साथ ही उसने अगले मैच में मजबूती से बढ़े हुए हौसले के साथ उतरने की तैयारी कर ली है।

IND vs NZ 2nd T20I Date And Time, Bharat Ka Agla Match Kab

भारत का अगला टी20 मैच कब है

पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का रहा, जिन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली और इस दौरान 22 गेंदों में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 पचासा भी लाया। यही नहीं, वो दुनिया में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। रिंकू सिंह ने भी 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

End of Feed