आज मैं धन्य हो गया..: 1 रन से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 28, 2023, 05:09 PM IST

Ben Stokes statement, NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण नतीजा सामने आया। काफी मशक्कत और मैच में रोमांच के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1 रन से हरा दिया। इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला बयान दे डाला।

NZ vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के शुरुआत में मजबूत स्थिति में नजर आने वाली इंग्लिश टीम मैच के पांचवें दिन के अंत तक हारने की कगार पर पहुंची और फिर न्यूजीलैंड को मिली 1 रन से रोमांचक और ऐतिहासिक जीत। आमतौर पर ऐसी हार के बाद हारने वाली टीम का कप्तान स्तब्ध रह जाता है और दुखी होता है, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का अंदाज कुछ अलग ही रहा।

Ben Stokes post match statement after 1 run loss against NZ in wellington test

बेन स्टोक्स (AP)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 रन से मिली हार के बाद कहा कि वो खुद को धन्य मानते हैं जो इस तरह के रोमांचक टेस्ट मैच का हिस्सा बने जिसमें उनकी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed