IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान ने बताया क्यों 3 स्पिनर को मिली प्लेइंग इलेवन में जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 24, 2024, 07:33 PM IST

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि क्यों उनकी टीम में 3 स्पिनर को शामिल किया गया है। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी जिसमें जेम्स एंडरसन का नाम नहीं था।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए एक तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों को अंतिम एकादश में शामिल किया। मार्क वुड को अनुभवी जेम्स एंडरसन की जगह इस मैच के लिए चुना गया और स्टोक्स ने कहा कि डरहम के इस गेंदबाज को 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की काबिलियत के कारण ही तरजीह दी गयी।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स (साभार-ECB)

स्टोक्स ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, वह काफी रफ्तार से गेंदबाजी करता है। वह काफी प्रभावी गेंदबाजी करता है। 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से रिवर्स होती गेंद के खिलाफ खेलना निश्चित रूप से बहुत मुश्किल होगा। ’’ स्टोक्स ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘उसका आप छोटे और सटीक स्पैल में इस्तेमाल कर सकते हो और वह इन छोटे स्पैल में काफी तेज गेंदबाजी कर सकता है। लंबे स्पैल की कोई चिंता नहीं है क्योंकि हम उसका इस हफ्ते ऐसे ही इस्तेमाल करने वाले हैं। ’’

End of Feed