Ben Stroke pull name from T20 World Cup 2024(टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स):टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कुछ ऐसा रिक्वेस्ट किया है जो बाकी टीम के लिए राहत की बात है। दरअसल उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कहा कि जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उनको शामिल करने पर विचार नहीं किया जाए।
बेन स्टोक्स (साभार-ICC)
टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान ने ऐसा निर्णय अपनी बॉलिंग फिटनेस को बेहतर करने के लिए लिया है। आने वाले समर में इंग्लैंड टीम को वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। स्टोक्स इससे पहले खुद को वक्त देना चाहते हैं। इस निर्णय के बारे में बेन स्टोक्स ने कहा 'मै अपनी बॉलिंग फिटनेस को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं जिससे कि मैं आने वाले समय में ऑल राउंडर की भूमिका को क्रिकेट के हर फॉर्मेट पूरी तरह से जस्टिफाई कर सकूं। ऐसे में वर्ल्ड कप और आईपीएल से बाहर होना रहना मेरे लिए एक बलिदान की तरह था कि मैं आने वाले समय में पूरी तरह से फिट हो सकूं।
भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज इस बात की गवाह थी कि कैसे में अपनी गेंदबाजी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा हूं। मेरे घुटने की सर्जरी के बाद मैंने 9 महीने बिना गेंदबाजी की गुजारी है। मैं आगे डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलने की योजना बना रहा हूं। मैं जॉस बटलर और मैथ्यू मॉट को शुभकामना देता हूं कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टाइटल को डिफेंड कर सकें।
