Ben Stokes: नाइट क्लब विवाद में नया मोड़, कप्तानी छोड़ सकते हैं बेन स्टोक्स

नाइट क्लब विवाद में नया मोड़ सामने आ रहा है। टॉकस्पोर्ट के एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कप्तानी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट में उनके संन्यास की बात भी कही जा रही है।

टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं। यह घटनाक्रम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा सोमवार नाइटक्लब विवाद की जांच शुरू करने के बाद सामने आया है। यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 115 रन से जीत दर्ज करने के बाद हुई थी।

BEN STOKES

बेन स्टोक्स (साभार-x)

टॉकस्पोर्ट पर बोलते हुए, द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि स्टोक्स अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद कप्तानी छोड़ने का विकल्प चुन सकते हैं। जो कुछ भी मैं सुन रहा हूँ, उससे मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स पहले ही कोई कदम ना उठा लें। र, दुख की बात है कि मुझे यह भी सुनने को मिल रहा है कि वे पद छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे।

End of Feed