क्रिकेट

Ben Stokes बनें टेस्ट क्रिकेट इतिहास के नए सिक्सर किंग, तोड़ा अपने ही कोच का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 01:06 PM IST

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन स्टोक्स ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब उनके नाम 108 छक्के हो गए हैं। आपको बता दें कि मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड के कोच हैं।

Image

बेन स्टोक्स ने तोड़ा ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड

Photo : Twitter

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टीम के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकुलम का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह कारनामा किया। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के दौरान न्यूजीलैंड के डेब्यूटेंट स्कॉट कुगलेन की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

स्टोक्स ने 33 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 2 छ्क्के लगाए। उन्हें ऑलराउंडर मिचेल ब्रेसवेल ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों स्टंप कराया।

अब उनके 90 मैच में 109 छक्के हो गए हैं और वह मैकुलम के 101 मैच में 107 छक्के से आगे निकल गए हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट और जैक कैलिस जैसे बड़े नाम हैं।

शानदार रही है स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी

जब से इंग्लैंड के कोच की जिम्मेदारी ब्रेंडन मैकुलम ने संभाली है और कप्तान बेन स्टोक्स बने हैं, तब से इंग्लैंड की टीम लगातार अलग ब्रांड की क्रिकेट खेल रही है। इन दोनों की जोड़ी में इंग्लैंड ने अब तक 10 टेस्ट मैच में से 9 में जीत दर्ज की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 124 प्वाइंट के साथ 5वें नंबर पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बेन स्टोक्स -108 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम-107 छक्के

एडम गिलक्रिस्ट- 100 छक्के

क्रिस गेल- 98 छक्के

जैक कैलिस-97 छक्के

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article