क्रिकेट

Rohit Sharma Future: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद तय होगा रोहित शर्मा का भविष्य, बीसीसीआई उठा सकती है बड़ा कदम

Rohit Sharma Future: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल को लेकर चल रही तैयारी के बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं जोरो-शोरों पर चल रही है। रोहित शर्मा 38 साल के होने वाले हैं और ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद क्या वे बड़ा कदम उठाएंगे इसे लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

Image

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

Rohit Sharma Future: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम फाइनल तक पहुंच गई है और उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होने वाली है। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम का शानदार नेतृत्व किया है, वे सभी ICC आयोजनों (ODI विश्व कप, T20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि, वह 37 साल के हैं और अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसलिए, BCCI को उनके भविष्य को लेकर कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का परिणाम रोहित शर्मा के भविष्य की रणनीति निर्धारित करने वाला है, क्योंकि BCCI एकदिवसीय विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए एक स्थिर नेतृत्व की तलाश कर रहा है। ऐसे में अगर भारत को जीत नहीं मिलती है तो रोहित शर्मा कड़ा कदम उठा सकते हैं।

रोहित को खुद पर भरोसा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोहित शर्मा का मानना है कि उनमें अभी भी कुछ क्रिकेट बचा हुआ है और वह शायद रिटायर न हों। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह टेस्ट और वनडे कप्तान बने रहेंगे या नहीं, यह तय होना बाकी है। बीसीसीआई के एस सूत्र ने कहा है कि 'रोहित को अभी भी लगता है कि उनमें अभी भी कुछ क्रिकेट बचा हुआ है। उन्हें आगे की योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा गया है। संन्यास लेना उनका फैसला है, लेकिन कप्तानी जारी रखने के बारे में एक और चर्चा होगी। रोहित खुद समझते हैं कि अगर टीम विश्व कप की तैयारी करना चाहती है तो एक स्थिर कप्तान की ज़रूरत है। कोहली से भी बातचीत हुई है, लेकिन उन्हें लेकर ज़्यादा चिंता नहीं दिखती है।"

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद तय होगा भविष्य का रोडमैप

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 की हार के बाद बीसीसीआई और खुद भारतीय कप्तान के साथ रोहित शर्मा के भविष्य की रणनीति के बारे में चर्चा की है। रोहित शर्मा खुद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद टीम के लिए रोडमैप तय करने के विचार से सहमत थे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article