एशियन गेम्स टीम में वैभव सूर्यवंशी का चयन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

Vaibhav Sooryavanshi in Asian Games: इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम 15 साल के IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का है। वहीं टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

Vaibhav Sooryavanshi in Asian Games: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 30 संभावित पुरुष खिलाड़ियों की सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को सौंप दी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम 15 साल के IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का है। वहीं टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में नहीं है। दरअसल, BCCI को एक ही समय पर दो अलग-अलग टी20 टीमें तैयार करनी पड़ रही हैं। 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होगा। इसी वजह से दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकरा रही हैं। उम्मीद है कि गिल वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे, इसलिए उन्हें एशियाई खेलों के लिए नहीं चुना गया।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- ICC)

कौन हो सकता है कप्तान

सूर्यकुमार यादव का नाम न होना भी ज्यादा हैरान नहीं करता। माना जा रहा है कि 2028 ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सेलेक्टर्स अब उनसे आगे की सोच रहे हैं। ऐसे में उनका लंबी लिस्ट से बाहर होना तय माना जा रहा था। एशियाई खेलों की टीम की कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा मजबूत दावेदार हैं। इन तीनों के पास कप्तानी का अनुभव भी है। हांग्झोउ एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी इस लिस्ट में रखा गया है, भले ही उनका हालिया फॉर्म खास नहीं रहा है।

End of Feed