भारतीय क्रिकेट टीम में खलबली, BCCI ने गंभीर के खास नायर को सहायक कोच पद से हटाया, बदला जाएगा सपोर्ट स्टाफ

BCCI Removes Abhishek Nayar from Team India Support Staff: टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर को सहयोगी स्टाफ के एक हाई-प्रोफाइल सदस्य के साथ अनबन की अटकलों के बीच सिर्फ आठ महीने बाद ही पद से हटा दिया गया है, हालांकि इसका कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में हार को बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई एक्शन में आई, लिए बड़े फैसले
  • गौतम गंभीर के खास अभिषेक नायर को सहायक कोच पद से हटाया
  • सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव के आसार

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच व मुख्य कोच गौतम गंभीर के खास माने जाने वाले अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को सहयोगी स्टाफ के एक हाई-प्रोफाइल सदस्य के साथ अनबन की अटकलों के बीच सिर्फ आठ महीने बाद ही पद से हटा दिया गया है, हालांकि इसका कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में हार को बताया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों की मानें तो नायर को सहयोगी स्टाफ से हटाने के बीसीसीआई के फैसले के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।

BCCI Removes Team India Assistant Coach Abhishek Nayar

अभिषेक नायर (X)

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "भारत की टेस्ट क्रिकेट में हाल की हार (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद सहयोगी स्टाफ को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन बीसीसीआई में यह भी महसूस हो रहा है कि सहयोगी स्टाफ के एक महत्वपूर्ण सदस्य और एक वरिष्ठ स्टार खिलाड़ी के बीच की लड़ाई में नायर बलि का बकरा बन गए।"

End of Feed