IND vs NZ: न्यूजीलैंड के भारत दौरे के कार्यक्रम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, ऐसा है वनडे और टी20 सीरीज शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2026 में खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले? क्यों अहम है दोनों टीमों के लिए टी20 सीरीज?

मुंबई: साल 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने के लिए भारत दौरा करेगी। इस दौरान तीन वनडे और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। 11 से 18 जनवरी तक वनडे सीरीज के मैच खेले जाएंगे, वहीं 21 जनवरी से 31 जनवरी तक टी20 सीरीज का आयोजन होगा। आइए जानते हैं कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

India vs New Zealand ODI and T20 Series 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे और टी20 सीरीज 2026

वनडे सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम

तीन मैच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी को बडौदा में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के मुकाबले दोपहर 1:30 PM से खेले जाएंगे।

End of Feed