IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच से कुछ घंटे पहले BCCI पर बड़ा आरोप, पिच बदली, इन गेंदबाजों को होगा फायदा

India vs New Zealand World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बीसीसीआई पर एक बड़ा आरोप लगा है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक जिस पिच पर मैच खेला जाने वाला था, उसकी जगह अब नई पिच का उपयोग किया जाएगा। इसमें स्रपिनर्स को फायदा पहुंच सकता है।

India vs New Zealand pitch

भारत vs न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले इस मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर 6 का उपयोग किया जाना था। ये पिच एक दम फ्रेश है और इसमें तेज गेंदबाजों को बढ़त हासिल थी। इस पर बाउंस भी शानदार था। लेकिन अब पिच नंबर 7 का उपयोग किया जाएगा। इस पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलेगी। ऐसे में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मिचेल सेंटनर इसका फायदा उठा सकते हैं।

End of Feed