क्रिकेट

BCCI Prize Money: बिना मैच खेले ही करोड़पति बनेंगे 7 खिलाड़ी, जानें बीसीसीआई की बंपर प्राइज मनी का कैसे होगा बंटवारा

BCCI Prize Money Distribution: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था। इसके बाद से ही फैंस के बीच लगातार चर्चा हो रही थी कि इसमें से किन खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलने वाला है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैे कि किसके खाते में कितने पैसे आएंगे।

Image

बीसीसीआई प्राइज मनी (फोटो- X)

BCCI Prize Money Distribution: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भारतीय टीम को आईसीसी की तरफ से तो 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली ही साथ ही स्वदेश लौटते ही बीसीसीआई ने भी खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया। बोर्ड ने 125 करोड़ रुपए के बंपर प्राइज का ऐलान किया था। इसके बाद से ही फैंस के बीच लगातार चर्चा हो रही थी कि इसमें से किन खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलने वाला है।

वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया ने 15 सदस्सीय स्क्वॉड का ऐलान किया था। इसके साथ ही टीम ने 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में भी रखा था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में उनकी जरूरत नहीं पड़ी। इसके अलावा स्क्वॉड में शामिल भी 3 ऐसे प्लेयर्स थे जो कि पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेले। इन सभी को भी बीसीसीआई प्राइज मनी देने वाली है।

रोहित-द्रविड़ समेत इन खिलाड़ियों को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीसीसीआई भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्क्वॉड में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए देने वाली है। इसके अलावा टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी 5 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं।

रिजर्व खिलाड़ी भी होंगे मालामाल

बीसीसीआई ने रिजर्व खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी देने के ऐलान किया है। टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद रिजर्व में थे इन सभी को एक-एक करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। इसके अलावा अन्य कोच को 2.5 करोड़ रुपए, सपोर्ट स्टाफ को 2 करोड़ रुपए और सिलेक्शन कमिटी को 2 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article