बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, आईसीसी उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए साथ काम करने को तैयार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईसीसी ने टी20 विश्व कप में उसकी टीम की भागीदारी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसके साथ ‘काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में उसकी टीम की भागीदारी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसके साथ ‘काम करने की इच्छा व्यक्त की है’, हालांकि आयोजन स्थल में बदलाव की उसकी मांग अभी तक स्वीकार नहीं की गई है। टी20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू होगा जिसके पूर्व कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को अपने चार मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं।

Bangladesh Cricket Board

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (BCB X)

बीसीबी ने एक बयान में कहा,'टी20 विश्व कप के लिए भारत में बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर बोर्ड की चिंताओं के संबंध में आईसीसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीसीबी ने टीम के मैचों को स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया था। आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम की पूर्ण और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। आईसीसी ने हमारी चिंताओं को दूर करने के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। आईसीसी ने आश्वासन दिया है कि बोर्ड के सुझावों का स्वागत किया जाएगा और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना के हिस्से के रूप में उन पर विधिवत विचार किया जाएगा।'

End of Feed