टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं, मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद बीसीबी की प्रतिक्रिया

मुस्तफिजुर रहमान की घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक अलग मांदग रख दी है। बीसीबी अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस घटनाक्रम के बाद हुई आपात बोर्ड बैठक के बाद कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह देश के टी20 विश्व कप के लीग मुकाबलों को भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग करे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद ‘खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं’ हैं। शाहरुख खान के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को बीसीसीआई के फरमान के बाद रिलीज कर दिया जिन्हें पिछले महीने अबुधाबी में हुई नीलामी में नौ करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था।

Mustafizur Rahman

मुस्तफिजुर रहमान (साभार-X)

बीसीबी अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस घटनाक्रम के बाद हुई आपात बोर्ड बैठक के बाद कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

End of Feed