BBL 13: स्टार क्रिकेटरों को लुभाने के लिये बिग बैश लीग में 12 साल बाद बदले नियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2023, 07:48 PM IST

बिग बैश लीग में खेलने के लिए स्टार क्रिकेटर्स को लुभाने के लिए 12 साल लंबे अंतराल के बाद लीग और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बाच पांच साल के लिए नए एमओयू पर सहमति बनी है। लीग में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट में कई बदलाव हुए हैं।

मेलबर्न: बिग बैश टी20 लीग में अधिक सितारा क्रिकेटरों को लुभाने के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेतन की सीमा बढ़ा दी है और अनुबंध के नियमों में भी बदलाव किया है। पुरुषों की बिग बैश लीग में सभी आठ फ्रेंचाइजी को 13वें सत्र के लिये कम से कम छह खिलाड़ियों को न्यूनतम दो लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रिटेनर पर अनुबंधित करना होगा। स्टार खिलाड़ियों की एक पूरक सूची भी बनाई जायेगी जो चोटों या अन्य व्यस्तताओं के कारण सत्र की शुरूआत में उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन सत्र के दौरान खेल सकेंगे।

Big Bash League Champion

बिग बैश लीग(साभार BBL)

इसके मायने हैं कि शेड्यूल में टकराव के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टेस्ट क्रिकेटर अब इसमें खेल सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि लीग को वैश्विक तौर पर प्रतिस्पर्धी और लुभावनी बनाने के सारे उपाय किये जायेंगे। बीबीएल दिसंबर के मध्य से फरवरी की शुरूआत तक खेली जाती है।

End of Feed