रोहित-विराट दोनों लॉर्ड्स में कर सकते हैं रिटायरमेंट का ऐलान, टीम मैनेजमेंट को पाकिस्तानी क्रिकेटर की चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि रोहित शर्मा पर रिटायरमेंट का दबाव ना बनाया जाए। अगर ऐसा होता है तो वह विराट के लिए भी मुश्किल होगी।

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने चेतावनी दी है कि अगर लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा को जबरदस्ती रिटायरमेंट पर मजबूर किया गया तो यह टीम मैनेजमेंट पर भारी पड़ सकता है। अगर रोहित के साथ कुछ होता है तो विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार देर रात बीसीसीआई सचिव ने यह साफ कर दिया था कि रोहित खेलना जारी रखेंगे। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि रोहित जब तक टीम में अपनी जगह को जस्टिफाई कर रहे हैं, उन्हें खेलना देना चाहिए। रोहित पर बढ़ता दबाव विराट के फैसले को भी प्रभावित कर सकता है।

virat kohli rohit sharma

विराट कोहली रोहित शर्मा (साभार-X)

उन्होंने कहा 'अगर वह अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उन्हें खेलते रहने देना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ केवल दो मैच के प्रदर्शन और कोच गौतम गंभीर के पसंद और नापसंद के लिहाज से फैसला नहीं लेना चाहिए। रोहित के फैसले पर विराट का भविष्य भी निर्भर कर सकता है। इससे पहले दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। टेस्ट से रिटायरमेंट में भी दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था।

End of Feed