Bangladesh T20 World Cup Squad: लिटन दास के नेतृत्व में हुआ बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान

Bangladesh T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया गया। लिटन दास की कप्तानी में यह टीम टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी। टीम के बल्लेबाजी क्रम को तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन भी मजबूत करेंगे।

बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को सौंपी गई है।बांग्लादेश की बल्लेबाजी लिटन दास के ईर्द-गिर्द ही घूमेगी। टीम के बल्लेबाजी क्रम को तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन भी मजबूत करेंगे। गेंदबाजी की अगुआई अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद करेंगे। महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन भी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाएंगे।

bangladesh t20 world Cup squad

बांग्लादेश स्क्वॉड (साभार-ANI)

बांग्लादेश को ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 5-5 की संख्या में 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें 21 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सुपर एट चरण में जाएंगी।

End of Feed