अबुधाबी: अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ अबुधाबी में खेली जा रही एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान लिटन दास चोट की वजह से सीरीज में टीम के पहले मुकाबले से ठीक पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लिटन के दाहिने कूल्हे में चोट लगी है। उनकी गैर-मौजूदगी में तौहीद हृदय टीम की कमान संभालेंगे। इस साल की शुरुआत में लिटन दास को मेहदी हसन मिराज की जगह बांग्लादेश का पूर्णकालिक वनडे कप्तान बनाया गया था। टीम का मकसद अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए खुद को तैयार करना है। लिटन दास की जगह टीम में कौन लेगा इसका ऐलान बोर्ड ने फिलहाल नहीं किया है।
तस्कीन अहमद और लिटन दास (फोटो क्रेडिट ICC X)
बुखार की वजह से पहला मुकाबला नहीं खेले मिराज
शनिवार को यूएई के अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की प्लेइंग-11 में मेहदी हसन मिराज को भी जगह नहीं मिली है वो बुखार है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम अपने दो अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रीलंका से दो-दो हाथ करने उतरेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यकीन नहीं होता कुलदीप नहीं हैं पहली पसंद, बोले-पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
बांग्लादेश जिंबाब्वे अफगानिस्तान त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल
वनडे ट्राई-सीरीज का आगाज 17 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के साथ हो गया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 अक्तूबर को अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेला जाएगा। 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश भिड़ेंगे। तीन लीग मैच के बाद टॉप-2 टीमों 23 अक्टूबर को फाइनल में भिड़ेंगी।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:
तौहीद हृदोय( कार्यवाहक-कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, मुसादेक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, अलीस अल इस्लाम।
