क्रिकेट

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन को लगा बड़ा झटका, दूसरे ट्रायल में भी हुए फेल, जानिए क्या है पूरा मामला

Shakib Al Hasan Fail Second Bowling Action Test: बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। वे गेंदबाजी टेस्ट के दूसरे राउंड में भी फेल हो गए हैं। शाकिब के गेंदबाजी एक्शन पर नई जांच पिछले महीने चेन्नई के रामचंद्र खेल विज्ञान केंद्र में हुई थी।

Image

शाकिब अल हसन। (Source: ICC/X)

Photo : Twitter

Shakib Al Hasan Fail Second Bowling Action Test: उच्च स्तरीय घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित शाकिब अल हसन गेंदबाजी एक्शन के दूसरे परीक्षण में भी विफल साबित हुए हैं। शाकिब के गेंदबाजी एक्शन पर नई जांच पिछले महीने चेन्नई के रामचंद्र खेल विज्ञान केंद्र में हुई थी।

बीसीबी ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा, "लॉफबॉरो यूनिवर्सिटी द्वारा शाकिब पर लगाया निलंबन जारी रहेगा। निलंबन की समाप्ति के लिए एक सफल जांच की ज़रूरत है। शाकिब गेंदबाज़ी करने के योग्य नहीं हैं लेकिन वह एक बल्लेबाज़ के रूप में सभी प्रारूप खेल सकते हैं।"

इंग्लैंड में सितंबर में काउंटी मैच के दौरान शाकिब के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया था जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में शाकिब को यूके की लॉफ़बॉरो यूनिवर्सिटी द्वारा गेंदबाजी एक्शन की जांच में विफल पाया गया था। अवैध गेंदबाजी एक्शन से जुड़े एआईसीसी के नियमों का पालन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब को निलंबित कर दिया।

शाकिब का यह जारी निलंबन चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए बांग्लादेश के दल को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि 3 जनवरी को ही बीसीबी के अध्यक्ष फ़ारूक़ अहमद ने शाकिब की टीम में वापसी की इच्छा जाहिर की थी। वहीं ऐसी भी ख़बरें सामने आई थीं कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो भी शाकिब को वनडे दल में शामिल किए जाने के पक्ष में हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा में उनका नाम नहीं था।

भारत के खिलाफ सितंबर-अक्तूबर 2024 में दो टेस्ट खेलने के बाद से ही शाकिब ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इसके बाद वह बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के चलते स्वदेश वापस नहीं जा पाए थे। शाकिब ने अपना पिछला वनडे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला था।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article