SL vs BAN: वनडे सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश ने किया'ब्रोकन हेलमेट' सेलिब्रेशन, देखें Video

Bangladesh Broken helmet celebration: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप के बाद से जारी राइवलरी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसका एक नजारा वनडे सीरीज के अंत के बाद भी देखा गया। जिसमें बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को जमकर ट्रोल किया जिसका वीडियो हर तरफ वायरल है।

Bangladesh Broken helmet celebration: मेजबान बांग्लादेश ने सोमवार, 18 मार्च को चट्टोग्राम के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में तीसरे वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज करके श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला जीत ली है। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को जमकर ट्रोल करते हुए ब्रोकन हेलमेट सेलिब्रेशन किया जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

Bangladesh Broken Helmet celebration

बांग्लादेश ब्रोकन हेलमेट सेलिब्रेशन (फोटो- Screengrab/Fancode)

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जेनिथ लियानाज ने सर्वाधिक 101* (102) रन बनाए और पूरी टीम 235 रन पर आउट हो गई। जवाब में, बंगाल टाइगर्स ने 40.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया, क्योंकि तंजीद हसन (81 में से 84) और रिशद हुसैन (18 में से 48) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

End of Feed