SL vs BAN 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने श्रीलंका को रौंदा, सीरीज 1-1 से हुई बराबर

बांग्लादेश ने मेजबान श्रीलंका को दाम्बुला में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 83 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 16 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। जानिए कैसा रहा सीरीज के दूसरे मुकाबले का हाल?

दाम्बुला: बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में अपने गेंदबाजों के बल पर धमाकेदार जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई और 83 रन से मैच गंवा दिया। 50 गेंद में 76 रन की आतिशी कप्तानी पारी खेलने वाले लिट्टन दास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

SL vs BAN 2nd T20I Match Highlights

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 मैच हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट AP)

7 रन पर पवेलियन लौटी बांग्लादेश की सलामी जोड़ी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। 2 ओवर में 7 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में कप्तान लिट्टन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 11 ओवर में 76 रन तक पहुंचाया। 12वें ओवर में ये साझेदारी टूट गई। हृदोय बिनुरा फर्नांडो की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज को भी फर्नांडो ने उसी ओवर की चौथी गेंद पर कैच कराकर चौथा झटका बांग्लादेश को दे दिया।

End of Feed