BAN vs IRE: तस्कीन अहमद के सामने इस टीम के खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 08:44 PM IST

Bangladesh vs Ireland 1st T20: चटगांव में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 22 रन से हराया। इसी जीत के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Bangladesh vs Ireland 1st T20: बांग्लादेश क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को चटगांव में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 22 रन से हराया। बांग्लादेश के तस्कीन अहमद के सामने आयरलैंड के खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहली जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 207 रन बनाए, जबकि आयरलैंड की टीम पांच विकेट पर 81 रन बना सकी।

Bangladesh vs Ireland

बांग्लादेश के खिलाड़ी। (फोटो - बांग्लादेश क्रिकेट के ट्विटर से)

बांग्लादेश ने बनाए 200 से ज्यादा रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 10.70 की स्ट्राइक रेट से पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। रोनी तालुकदार ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 176.31 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, लिटन दास ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वे 23 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। शमीम हुसैन ने भी 20 गेंदों का सामना कर 30 रन बनाए। कप्तान शाकिब अल हसन ने 13 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेल टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

End of Feed