क्रिकेट

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए किया अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

Asian Games 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय T20 टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 17 सितंबर से आइची-नागोया क्षेत्र में शुरू होगा।

Image

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए चुनी टीम (फोटो साभार- ICC)

Asian Games 2026: 20वें एशियन गेम्स का आगाज 17 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होगा और क्रिकेट के सभी मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मेंस क्रिकेट इवेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की T20 टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास के हाथों में सौंपी गई है।

पिछले एशियन गेम्स में जीता था ब्रॉन्ज

बांग्लादेश ने पिछले एशियन गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार टीम की नजरें गोल्ड पर हैं। रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। मेजबान जापान को भी सीधा प्रवेश मिला है। बांग्लादेश अपना पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा।

तय था लिटन दास का कप्तान बनना

लिटन दास की कप्तान के तौर पर वापसी तय थी। वह हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दो T20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 2-1 से सीरीज भी अपने नाम की थी। अब फिट होकर वह फिर से टीम की अगुवाई करेंगे। इस सेलेक्शन में दो बड़े नामों की वापसी ने सबका ध्यान खींचा है - नजमुल हुसैन शांतो और हसन महमूद।

शांतो के लिए पिछले कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। T20 में लगातार 19 पारियों में फिफ्टी न आने के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई थी और मई 2025 के बाद वह T20 टीम से बाहर थे। लेकिन पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में उन्होंने ऐतिहासिक जीत में अहम अर्धशतक लगाया, जिसके बाद बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट जीतने वाली तीसरी एशियाई टीम बनी। उसी मैच में हसन महमूद ने गेंद से कहर बरपाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश की T20 टीम

:

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदोय, मोसादेक हुसैन सैकत, यासिर अली, रिशाद हुसैन, शेख मेहदी हसन, नासुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article