क्रिकेट

अमेरिका के खिलाफ बांग्लादेश ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

ह्युस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में आज बांग्लादेश और अमेरिका की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में मोनांक पटेल की कप्तानी में अमेरिका और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरी।

Image

बांग्लादेश और अमेरिका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे पहले बांग्लादेश और अमेरिका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी, क्योंकि तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अमेरिका ने बांग्लादेश को तीन गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से हराया था। इसी जीत के साथ अमेरिका की टीम 1-0 से आगे है। बांग्लादेश की टीम इस बढ़त को बराबर करने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगी।

ह्युस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

बांग्लादेश-अमेरिका टॉस टाइम (BAN vs USA Toss Time)

- 08.00 PM

बांग्लादेश-अमेरिका स्टेडियम (BAN vs USA Match Venue)

- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

बांग्लादेश प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

अमेरिका प्लेइंग-11 (United States Playing-11)

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तन्जीद हसन, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, जेकर अली, तंजीम हसन साकिब और तनवीर इस्लाम।

अमेरिका का स्क्वॉड (United States of America Squads)

मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, मिलिंद कुमार, कोरी एंडरसन, जसदीप सिंह, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, शायन जहांगीर, नितीश कुमार, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान और एंड्रेस गॉस।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article