क्रिकेट

BAN vs USA Dream11 Prediction: बांग्लादेश और यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला आज, मैच से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

BAN vs USA Warm up Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Bangladesh vs United States Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में बांग्लादेश की टीम का सामना यूएसए की टीम से होगा। यह मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम टेक्सास (Grand Prairie Stadium Texas) में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें बेस्ट ड्रीम-11।

Image

बांग्लादेश और यूएसए का वॉर्म अप मैच आज खेला जाएगा। (फोटो- USA Cricket/ICC Twitter)

Photo : Twitter

BAN vs USA Warm up Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Bangladesh vs United States Playing X1: बांग्लादेश और यूएसए की टीम एक बार फिर आमने-सामने होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्म अप मैच में मंगलवार (28 मई 2024) को बांग्लादेश और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम टेक्सास (Grand Prairie Stadium Texas) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बाग्लादेश की टीम उतरेगी, जबकि मोनांक पटेल की कप्तानी में यूएसए की टीम उतरेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसमें यूएसए ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया था। सीरीज के पहले मुकाबले में यूएसए ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी यूएसए ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम की थी और इतिहास भी रच दिया था। हालांकि, सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने यूएसए टीम को 10 विकेट से पटखनी दी थी।

BAN vs USA Warm up Match, बांग्लादेश बनाम यूएसए

दिनांक: 28 मई 2024

समय: 9.00 PM

मैदान: ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम, टेक्सास

बांग्लादेश और यूएसए ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोनांक पटेल।

बल्लेबाज: एरोन जोन्स, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय।

ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, कोरी एंडरसन, स्टीवन टेलर।

गेंदबाज: अली खान, मुस्तफिजुर रहमान, जसदीप सिंह, शोरफुल इस्लाम।

बांग्लादेश और यूएसए कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: अली खान।

उप-कप्तान: शाकिब अल हसन।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (England Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।

यूएसए का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेथ्रलवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

(*Disclaimer: बांग्लादेश और यूएसए की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article