पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार का बुरा हालः कभी हुंकार भरने वाले बाबर आजम 7 साल बाद वहीं लौटे जहां से शुरुआत की थी

Babar Azam Returns To Domestic Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शुमार और पिछले कई सालों से जिस एक खिलाड़ी को लेकर पाक क्रिकेट सीना चौड़ा करता रहता था, अब वो कप्तान होकर भी हाशिए पर नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम की जिन्हें 7 साल बाद घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए गुजारिश करनी पड़ी है। क्या है इसकी असल वजह, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट के पोस्टर बॉय का बुरा हाल
  • बाबर आजम कप्तान बने लेकिन बल्ले से फ्लॉप स्टार
  • बल्लेबाजी सुधारने के लिए 7 साल बाद घरेलू क्रिकेट खेलने लौटे

Babar Azam Returns To Domestic Cricket: पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह बल्लेबाज चल रही प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड 1 फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में गेस्ट प्लेयर के तौर पर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की टीम से खेलेगा। बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से घरेलू टीम में शामिल होने की गुजारिश की थी ताकि वह लंबे फॉर्मेट के खेल से जुड़े रह सकें और अपने खेल को बेहतर बना सकें। इसके बाद PCB ने OGDCL के साथ उनके खेलने का इंतजाम किया।

Babar Azam Returns To Domestic Cricket After 7 Years

बाबर आजम 7 साल बाद गुजारिश करके घरेलू क्रिकेट खेलने लौटे

चार सालों से कोई शतक नहींः पिछले कुछ सालों से टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दिसंबर 2022 में कराची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाने के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है। साल 2023 की शुरुआत से टेस्ट मैचों में उनका औसत सिर्फ 30.43 रहा है, जो उनके करियर के औसत से 12 रन से भी कम है। इस दौरान 39 पारियों में वह सिर्फ 8 अर्धशतक ही लगा पाए हैं। इसमें 18 पारियों का एक ऐसा दौर भी शामिल है जिसमें वह 41 रन से ज्यादा नहीं बना पाए।

End of Feed