बेआबरू होकर विश्व कप 2023 से बाहर हुआ पाकिस्तान, टीम के फ्लॉप शो पर क्या बोले कप्तान बाबर आजम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 11, 2023, 11:12 PM IST

पाकिस्तान टीम ने विश्व कप 2023 में अपने अभियान का अंत इंग्लैंड के खिलाफ 93 रन के अंतर से हार के साथ किया। जानिए इसके बाद क्यो बोले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम?

कोलकाता: विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं। इसके जवाब में बाबर ने कहा, मैं अपनी टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन कुछ मैचों में हमारा प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हमारी शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन उसके बाद तीन मैचों में हमने अपनी लय गंवा गी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हम सकते थे अगर वो मैच हमारे पक्ष में होता तो कहानी कुछ और होती। लेकिन हमने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिग तीनों पहलुओं में खराब प्रदर्शन किया।

Babar Azam

बाबर आजम

स्पिनर्स बने हमारी कमजोरी

इंग्लैंड के खिलाफ लीग दौर के अपने आखिरी मुकाबले में हार के बारे में बाबर ने कहा, हमने 20-30 रन अतिरिक्त दिए। 10-15 ओवर के बाद हम अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। हमने कमजोर गेंदें डालीं वहीं स्पिनर्स का विकेट ना ले पाना हमारे लिए परेशानी का सबब बन गया।

End of Feed