भारी मन से लाहौर पहुंचे बाबर, PCB प्रमुख से मिलने के बाद कप्तानी पर निर्णय

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 13, 2023, 07:47 PM IST

Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम स्वदेश लौट गई है। लाहौर हवाई अड्डे पर बाबर आजम की अगुवानी के लिए उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। कुछ दिन बाद वह पीसीबी प्रमुख से मिलेंगे। इसके बाद आगे फैसला लिया जाएगा।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोमवार को लाहौर पहुंचे और माना जा रहा है कि वह स्वयं अपना पद नहीं छोड़ेंगे और इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले का इंतजार करेंगे। लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बाबर के परिजनों ने उनकी अगवानी की। विश्व कप में नाकामी की निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। पाकिस्तान को लीग चरण के नौ मैच में से पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया था।

Babar Azam

बाबर आजम (साभार-AP)

सूत्रों के अनुसार बाबर इस सप्ताह पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मिलेंगे और बैठक के बाद सभी प्रारूपों की कप्तानी पर फैसला लेंगे। बाबर को पहली बार 2019 में सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया था जबकि 2021 में उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी संभाल ली थी। उन्होंने दो एशिया कप, दो टी20 विश्व कप और मौजूदा वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का नेतृत्व किया, लेकिन इस बीच उनकी टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई।

End of Feed