शतक से चूककर भी 17 साल के आयुष म्हात्रे ने रच दिया इतिहास

Ayush Mhatre Half Century: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक पारी खेली। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के इस 17 साल के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक शतक जड़ दिया। यह उनकी चौथी आईपीएल पारी है और उन्होंने इतिहास रच दिया।

Ayush Mhatre Half Century: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार अर्ध शतकीय पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ देंगे, लेकिन लुंगी एन्गिडी की स्लोअर गेंद पर म्हात्रे फंस गए। उन्होंने 48 गेंद में 94 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी चेज करते हुए आई है जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा आसान नहीं होती है। आयुष ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वह चेन्नई की ओर से अर्ध शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। म्हात्रे की यह केवल चौथी आईपीएल पारी है। उन्होंने 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। म्हात्रे को चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर 30 लाख रुपये में शामिल किया था।

Ayush Mhatre century

आयुष म्हात्रे का शतक (साभार-AP)

25 गेंद में जड़ा था अर्धशतक

आयुष ने अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी केवल 25 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके साथ ही वह चेन्नई की ओर से फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2008 में मुंबई के खिलाफ 21 साल और 148 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वह आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

End of Feed