अभिषेक की पारी में खोए थे फैंस उधर आयुष बडोनी ने जड़ दिया लगातार दोहरा शतक

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा। लोग जब अभिषेक की तूफानी पारी का आनंद ले रहे थे तब बडोनी ने बिना शोर-शराबे के लगातार दूसरा डबल हंड्रेड जड़ दिया।

वेलिंगटन में अभिषेक की विस्फोटक शतकीय पारी के बीच कहीं आपने आयुष बडोनी का लगातार दोहरा शतक मिस तो नहीं कर दिया। टी20 की लोकप्रियता के बीच दिल्ली के कप्तान बडोनी ने बिना किसी शोर-शराबे के घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और मंगलवार को झारखंड़ के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। बडोनी ने जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बडोनी ने 28 चौके और 3 छक्के की मदद से केवल 216 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की। बडोनी 228 गेंद में 19 चौके और 3 छक्के की मदद से 210 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके इस पारी के दम पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 515 रन बनाकर पारी घोषित की।

Ayush Badoni

आयुष बडोनी (साभार-X)

लगातार दूसरा दोहरा शतक

बडोनी का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। दिल्ली के पहले मुकाबले में उन्होंने झारखंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी थी। पालम के एअरफोर्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 217 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर की बेस्ट पारी भी थी।

End of Feed