IND vs ENG 1st Test: रोहित शर्मा ने बताया, अक्षर और कुलदीप में से कौन और क्यों होगा तीसरा स्पिनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 24, 2024, 08:07 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले रोहित शर्मा ने बताया है कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से कौन हो सकता है टीम इंडिया का तीसरा स्पिनर?

हैदराबाद: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिए तीसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के बीच किसी एक को चुनने के लिए टीम प्रबंधन के सामने बहुत मुश्किल थी लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि हो सकता है कि अक्षर बाजी मार ले।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार BCCI)

पहले ज्यादा परिपक्व हो गए हैं कुलदीप यादव

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बाद भारत को तीसरा स्पिनर चुनना है। रोहित ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'विकेट पर उछाल है या नहीं है, वह (कुलदीप) इस तरह की परिस्थितियों में काफी अहम रहता है क्योंकि उसके पास काफी वैरिएशन हैं। वह अब काफी परिपक्व गेंदबाज भी बन गया है। वह अश्विन और जडेजा की वजह से भारत में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाया है। हमने पहले भी देखा है कि हमारे बल्लेबाजी मध्यक्रम में काफी बल्लेबाजों को काफी देर से मौका मिला। लेकिन यही सच्चाई है और आप इसे छुपा नहीं सके। लेकिन हां, वह बहुत ही लुभावने विकल्प हैं।'

End of Feed