नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बल्ले से धमाल मचा रहे युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल टेस्ट टीम की अहम कड़ी बन गए हैं। नागपुर टेस्ट में 84 रन की पारी खेलने वाले अक्षर पटेल ने दिल्ली टेस्ट में 74 रन की पारी खेली और टीम को 7 विकेट पर 139 रन से उबारकर 262 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अक्षर ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
अक्षर पटेल
अक्षर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी अर्धशतकीय पारी के बारे में कहा, रन बनते हैं तो अच्छा ही लगता है। ये दिन हमारे लिए बेहद अहम था हम कैसी मुश्किल परिस्थिति में थे और वहां से वापसी की वो बात अच्छी थी।'
