IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने किया स्वीकार, इस चीज में उनकी टीम चूक गई

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 16, 2023, 06:50 PM IST

Pat Cummins press conference, IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बड़ी बात स्वीकार की है। उनके मुताबिक उनकी टीम यहां पर गेंद का उछाल पढ़ने में असफल रही है।

IND vs AUS 2nd Test, Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की एक चूक को स्वीकार किया है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी पिचों पर गेंदबाजी के अभ्यास की आदि नाथन ल्योन सहित उनके सभी अन्य स्पिनर भारतीय पिचों पर नीचे की ओर उछाल के कारण उतने प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं।

Pat Cummins accepts mistake of australian cricket team

पैट कमिंस (AP)

ऑस्ट्रेलिया के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले स्पिनर टॉड मरफी ने पहले टेस्ट में सात विकेट लिये लेकिन लियोन को एक ही विकेट मिला । वहीं भारत के रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस नहस करके भारत को एक पारी और 132 रन से जीत दिलाई। कमिंस ने दूसरे टेस्ट से पूर्व कहा, "पिछले मैच में हमने देखा कि गेंद नीचे की ओर उछाल ले रही है जिससे गेंदबाजी तकनीक में बदलाव करना पड़ा । करीबी क्षेत्ररक्षकों को कभी लगा ही नहीं कि गेंद उछलकर आयेगी क्योंकि उछाल थी ही नहीं।"

End of Feed