थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहा हूं... स्टीव स्मिथ ने अपनी कप्तानी वापसी पर कह दी बड़ी बात

AUS vs SL, Steve Smith Statement: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और एक वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।

AUS vs SL, Steve Smith Statement: अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में गॉल में दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर वह "थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहे हैं"। श्रीलंका के दो मैचों के दौरे के लिए स्मिथ को टेस्ट कप्तान बनाया गया है क्योंकि नियमित कप्तान कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म और हाल ही में टखने की चोट के कारण इस दौरे से बाहर रहेंगे।

Steve Smith, Steve Smith Statement, Steve Smith Reaction, Steve Smith vs SL, AUS vs SL, Australia vs Sri Lanka, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Sports News in Hindi,

स्टीव स्मिथ। (फोटो- Steve Smith X)

स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए अपने बीबीएल मैच से पहले सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, "जब पैटी (कमिंस) यहां नहीं हैं, तो मुझे कमान संभालने का कोई भी मौका मिलना मजेदार है। मैं अभी भी अपने तरीके से काम करने की कोशिश करता हूं। यहां-वहां कुछ अवसर मिलना अच्छा रहा।"

End of Feed