क्रिकेट

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह ढहे कंगारू, जडेजा ने जड़ा विकेटों का सत्ता

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 11:19 AM IST

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। महज 52 रन पर कंगारुओं ने 9 विकेट गंवाए।

Image

रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा(साभार AP)

नई दिल्ली: रविंचद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी का जादू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बात की तस्दीक एक बार फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की दूसरी पारी में हो गई। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 1 रन की बढ़त लेने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। लाबुशेन और ट्रेविस हेड नाबाद पवेलियन लौटे थे।

ट्रेविस हेड बने दिन का पहला शिकारतीसरे दिन भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बड़ी बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी के जाल में फंस गई। तीसरे महज चार रन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खाते में जोड़ सकी थी तभी अश्विन ने ट्रेविस हेड को एलबीडब्लू करके भारत को दूसरी सफलता दिला दी।

52 रन पर गंवाए 9 विकेट

इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में 52 रन बनाकर कुल 9 विकेट गंवाए और पूरी टीम 113 के स्कोर पर ढेर हो गई। इन 9 विकेटों में से 6 जडेजा और 3 अश्विन ने अपने नाम किए। जडेजा ने पारी में 12.1 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 16 ओवर में 59 रन देकर 3 शिकार किए।

9 कंगारू नहीं छू पाए दो अंक का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया के नौ बल्लेबाज पारी में दो अंक के आंकड़े को नहीं छू पाए। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 43 और लाबुशेन ने 35 रन बनाए। 4 कंगारू बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। जडेजा और अश्विन की फिरकी के जाल में लगातार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फंसते गए। 95 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 4 विकेट चटकाए और टीम हैट्रिक भी पूरी की।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article