India vs Australia 3rd Test: तीसरे टेस्ट से पहले क्या बोले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ, यहां पढ़िए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2023, 05:20 PM IST

Steve smith speaks up ahead of ind vs aus 3rd test: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कई चीजों पर अपनी बात सामने रखी है। नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस स्वदेश लौट गए हैं और उनकी जगह एक बार फिर स्मिथ को कप्तानी करने का मौका मिला है।

IND vs AUS 3rd Test, Steve Smith press conference: ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत में बल्लेबाजी करने के लिए एकाग्रता और धैर्य की जरूरत होती है और बुधवार से यहां होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम इसी रणनीति के अनुसार बल्लेबाजी करेगी। नियमित कप्तान पैट कमिंस के अपनी मां के बीमार हो जाने के कारण स्वदेश लौट जाने से स्मिथ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। वह इससे पहले 2016-17 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भी थे।

Steve Smith press conference ahead of ind vs aus 3rd test at Indore

स्टीव स्मिथ (AP)

स्मिथ ने कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ मुझे नहीं पता कि आप इसे पूर्णता कह सकते हैं। कमिंस स्वदेश लौट गए हैं और मुझे यह कप्तानी मुश्किल परिस्थितियों में मिली है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इस श्रृंखला में अभी तक चीजें रणनीति के अनुकूल नहीं हुई हैं। हम कुछ अवसरों पर अच्छी स्थिति में रहे लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस मैच में हम इन चीजों में सुधार करेंगे।’’

End of Feed