LIVEAUS vs SL, टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाईलाइट्स: करो या मरो मैच में हारा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंक ने 8 विकेट से हराया
AUS VS SL T20 World Cup 2026 Highlights (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच हाईलाइट्स) Australia vs Sri Lanka Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing 11 Live Updates in Hindi: पल्लेकेले में करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। श्रीलंका ने निसंका के ऐतिहासिक शतक की बदौलत 182 रन चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। निसंका ने नाबाद शतक जड़ा।

AUS vs SL, टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाईलाइट्स: करो या मरो मैच में हारा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंक ने 8 विकेट से हराया
Australia Vs Sri Lanka Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो लगातार हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। पल्लेकेले में खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पथुम निसंका के नाबाद 100 रन और कुसल मेंडिस के 51 रन की बदौलत श्रीलंका ने आसान जीत दर्ज की।
टॉस गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। मिचेल मार्श की वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने तेज अर्धशतक जड़ा। पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी हुई। हेमंथा ने ट्रेविस हेड का विकेट निकाल कर श्रीलंका को वापसी का मौका दिया। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने शिंकजा कसा।
हेमंथा ने ही मिचेल मार्श को भी पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका। चमीरा और हेमंथा ने मिलकर पांच विकेट निकाले। आखिरी के पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 30 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। आखिरी ओवर में दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
181 रन के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। यहां से पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने 66 गेंद पर 97 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। इसी दौरान मेंडिस ने इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं दूसरे छोर से निसंका ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। मेंडिस 51 रन बनाकर आउट हुए। पवन रथनायके ने निसंका के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद पर नाबाद 79 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की ताबूत में एक और किल ठोक दी।
निसंका ने 52 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट चटकाए। इस जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर होने की दहलीज पर आ खड़ी हुई है।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, एक्जेवियर बर्टलेट, नॉथन एलिस, एडम जंपा
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना
Australia Vs Sri Lanka मैच के लाइव अपडेट्स यहां देखें-
Australia Vs Sri Lanka live score: कुसल और निसंका का अर्धशतक
श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टी20 वर्ल्ड कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं निसंका ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 गेंद पर 96 रन की साझेदारी की। निसंका 50 रन और कुसल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने 12 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंका के नाम रहा पावरप्ले
182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दमदार शुरुआत की है। पहले पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। कुसल मेंडिंस 13 गेंद पर 20 रन और निसंका ने 20 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर का खेल हो चुका है।
Australia Vs Sri Lanka live score: 181 रन सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी
पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया हावी था, लेकिन सेकेंड हाफ में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चढ़ाई कर दी। आखिरी के पांच ओवर में 30 रन बने और 6 विकेट गिरे। दुनिथ हेमंथा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में दो विकेट रन आउट के रूप में गिरे। श्रीलंका को सुपर-8 में पहुंचने के लिए 182 रन चाहिए।
Australia Vs Sri Lanka live score: विकेटों का पतन जारी
श्रीलंकाई स्पिनरों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के विकेट लेने का सिलसिला जारी रखा है। कामिंडु मेंडिस ने टिम डेविड को पवेलियन भेजा तो हेमंता ने मैक्सवेल को निसंका के हाथों डीप में कैच करवाया। तीक्षणा ने कूपर कॉनोली को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर तक 177 रन बना लिए हैं और 7 विकेट गंवा दिए हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंकाई स्पिनरों ने कराई वापसी
श्रीलंका ने स्पिनर्स की मदद से वापसी कर ली है। वेल्लागे और हेमंता ने पिछले तीन ओवरों में तीन विकेट चटकाए हैं। वहीं कमिंदु मेंडिस ने टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई। टिम डेविड का उन्होेंने शिकार किया। ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं। दोनों ने क्रमश 4 और 9 रन बना लिए हैं। 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मार्श का अर्धशतक
डुनिथ वेल्लालेग ने कैमरून ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई। ग्रीन 3 रन ही बना सके। वहीं कप्तान मार्श ने 25 गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्श ने भी हेड के जैसा सेलिब्रेट किया। अर्धशतक बनाकर मार्श हेमंथा का शिकार बने। वह 54 रन बनाकर आउट हुए। 116 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है। क्रीज पर टिम डेविड और इंग्लिस मौजूद हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: हेड लौटे पवेलियन
अर्धशतक बनाने के बाद ट्रेविस हेड पवेलियन लौट गए। हेमंथा ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। हेमंथा ने हेड की रेंज से बाहर की गेंद की और लॉन्ग ऑफ पर कमिंडू मेंडिस ने आसान कैच लपका। हेड 29 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर में 8 रन बने।
9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 105/1
Australia Vs Sri Lanka live score: हेड का अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 13 पारियों के बाद हेड के बल्ले से अर्धशतक आया है। हेड 27 गेंद पर 50 रन और मिचेल मार्श 21 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर समाप्त हो गए हैं लेकिन रनों की गति रुकने का नाम नहीं ले रही है।
Australia Vs Sri Lanka live score: मार्श ने लगाई चौकों की झड़ी
छठा ओवर महेश तीक्षणा के ओवर में मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी की। पहली गेंद डॉट रही। इसके बाद अगली पांच गेंद पर लगातार चौका जड़ा। इस ओवर 20 रन बने। मार्श 16 गेंद पर 34 रन और हेड 20 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक पढ़ा 10 का पहाड़ा
ट्रेविस हेड और मार्श तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। चौथे ओवर में 6 रन बने थे। पांचवें ओवर में 12 रन बने। हेड 20 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्श 10 गेंद पर 14 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया 10 की नेट रन रेट से पारी को आगे बढ़ा रहा है।
Australia Vs Sri Lanka live score: पथिराना हुए चोटिल
मथिशा पथिराना पैर में खिंचाव के चलते मैदान से बाहर चले गए। कप्तान दासुन शनाका बची हुई दो गेंद फेंकने आए। पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं। ट्रेविस हेड 12 गेंद पर 19 रन और मिचेल मार्श 6 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Australia Vs Sri Lanka live score: ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद श्रीलंका ने लगाई ब्रेक
ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत के बाद श्रीलंका ने तीसरे ओवर में रन गति पर थोड़ी ब्रेक लगाई है। पथिराना ने अपने पहले ओवर की चार गेंद पर मात्र तीन रन दिए। चौथी गेंद पर पथिराना के पैर में खिंचाव आ गया। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
Australia Vs Sri Lanka live score: चौके से हुई शुरुआत
श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर करने के लिए चमीरा करने आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने बैकफुट पर जाकर बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शानदार चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद का सामना ट्रेविस हेड ने किया और पैरों पर फेंकी गईं गेंद को टाइम किया और मिड विकेट की तरफ वन बाउंस चौका हासिल किया। पांचवीं गेंद पर लेगबाई के रूप में एक रन मिला। आखिरी गेंद पर मार्श ने मिड विकेट की तरफ सिक्स जड़ा। पहले ओवर में 16 रन बने।
Australia Vs Sri Lanka live score: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर
मैच शुरू होने से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर हैं। राष्ट्रगान के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज होगा।
Australia Vs Sri Lanka live score: दोनों टीमों में हुए बदलाव
ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ नहीं हैं, लेकिन मार्श एक बार फिर शीर्ष क्रम में वापसी कर रहे हैं। श्रीलंका की टीम में भी शीर्ष क्रम में बदलाव हुआ है, जहां खराब फॉर्म में चल रहे मिशारा की जगह कुसल परेरा को शामिल किया गया है।
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना
Australia Vs Sri Lanka live score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, एक्जेवियर बर्टलेट, नॉथन एलिस, एडम जंपा
Australia Vs Sri Lanka live score: श्रीलंका ने जीता टॉस
करो या मरो वाले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान मिचेल मार्श की वापसी हुई है। श्रीलंका ने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
Australia Vs Sri Lanka live score: बराबरी का रहा है खेल
पल्लेकेले में पिछले 10 टी20I मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 और रनचेज करते हुए टीम ने 5 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमें के लिए मजेदार होगा।
Australia Vs Sri Lanka live score: थोड़ी देर में होगा टॉस
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महामुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होगा। मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया के अहम होगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। क्योंकि उनकी गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रही है।