LIVE

AUS Vs SA Highlights, Australia Vs South Africa Champions Trophy Match Timeline: बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

AUS vs SA Highlights, Australia Vs South Africa Champions Trophy Match Timeline, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स- Champion Trophy 2025 Australia Vs South Africa Match Full Scorecard: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 7वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था। लेकिन रावलपिंडी में बारिश होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका।

AUS Vs SA Highlights, Australia Vs South Africa Champions Trophy Match Timeline: बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला
AUS Vs SA Highlights, Australia Vs South Africa Champions Trophy Match Timeline: बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

AUS vs SA Highlights, Australia Vs South Africa Champions Trophy Match Timeline, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच फुल स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स- Champion Trophy 2025 Australia Vs South Africa Match Full Scorecard: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 7वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होना था। लेकिन रावलपिंडी में बारिश होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका इस बीच, कई बार बारिश थमी, लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका। करीब चार घंटे के इंतजार के बाद आईसीसी के अधिकारियों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 अंक के साथ ग्रुप-बी के पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि 3 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Aus Vs SA Live Score Streaming Online: Watch Here

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (Australia vs South Africa Head To Head in ODI)
आंकड़ों के अनुसार देखें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 110 मैच खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका टीम को 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 51 मैचों जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है, जबकि तीन मुकाबला टाई रहा है। दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर 28 मैचों में, अवे वेन्यू में 19 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू में 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम को होम मैदान पर 19 मैचों में, अवे वेन्यू पर 22 मैचों में और न्यूट्रल वेन्य में 10 मैचों में जीत मिली है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad For Champions Trophy 2025 Todays Match)
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर सांघा।

दक्षिण अफ्रीका का स्कॉड (South Africa Squad For Champions Trophy 2025 Todays Match))
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को जानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश।

FEB 25, 2025 17:50 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला रद्द

बारिश के कारण दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला नहीं हुआ। रावलपिंडी में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते मैच को रद्द कर दिया गया।
FEB 25, 2025 17:43 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: रावलपिंडी में हो रही है बारिश

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का रोमांचक मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रावलपिंडी में अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि, शाम 7.32 तक बारिश रुक जाती है तो 20-20 ओवर का मैच हो सकता है।
FEB 25, 2025 17:15 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: 20-20 ओवर का हो सकता है खेल

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का तय समय पर टॉस नहीं हो सका। दोपहर 3 बजे के बाद से ओवर के कम होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शाम 7.32 बजे तक मैच शुरू होता है तो 20-20 ओवर का खेल हो सकता है।
FEB 25, 2025 15:04 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: 3 बजे से कटना शुरू हो जाएगा ओवर

रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो चुका। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रावलपिंडी में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पिच और मैदान को ढक दिया गया है। वहीं, दोपहर 3 बजे तक मैच शुरू नहीं होता है तो फिर ओवर कटना शुरू हो जाएगा।
FEB 25, 2025 14:19 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: रावलपिंडी में हो रही है बारिश

FEB 25, 2025 14:05 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण नहीं हुआ टॉस

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 7वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के बीच मुकाबला होना है। लेकिन बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना है।
FEB 25, 2025 13:12 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया छीन सकती है नंबर 1 का स्पॉट

ऑस्ट्रेलिया अगर इस मैच को जीत जाती है तो वे अंक तालिका में द.अफ्रीका को पछाड़कर 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर आ जाएंगे।
FEB 25, 2025 12:56 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को थमाई थी हार

द.अफ्रीका टीम भी जीत के रथ पर सवार होकर आ रही है। टीम ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से रौंदा था।
FEB 25, 2025 12:52 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: ऐतिहासिक जीत दर्ज कर उतर रही ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में 352 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया था। ये आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सफल रन चेज था।
FEB 25, 2025 12:50 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: रनों की लग सकती है झड़ी

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में रनों की झड़ी लग सकती है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं।
FEB 25, 2025 12:02 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
FEB 25, 2025 12:02 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच में टॉस कितनी बजे होगा?

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा।
FEB 25, 2025 12:02 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।
FEB 25, 2025 12:02 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: कहां खेला जाएगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
FEB 25, 2025 12:02 IST

AUS Vs SA लाइव क्रिकेट स्कोर: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सातवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में रनों की बरसात हो सकती है। मुकाबले के ताजा अपडेट के लिए आप हमारे साथ लाइव ब्लॉग में जुड़ सकते हैं। आप सभी का लाइव ब्लॉग में स्वागत है।