AUS vs NZ 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

When and Where to Watch AUS vs NZ 1st T20i Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20ई सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी 2024 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कब और कहां देखें, यहां जानिए।

AUS Vs NZ 1st T20 Match Live Streaming Online: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (21 फरवरी) को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होने वाला है, और अगले दो मैच शुक्रवार (23 फरवरी) और रविवार (25 फरवरी) को ऑकलैंड में खेले जाएंगे। टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बावजूद मिशेल मार्श टी20ई में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, जबकि कीवी टीम मिशेल सेंटनर के नेतृत्व में खेलेगी।

Australia vs New Zealand 1st T20 Live Streaming

ऑस्टेलिया vs न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- cric.au.com)

इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन शतक बनाने वाले सफेद गेंद के कप्तान केन विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण टी20ई के लिए उपलब्ध नहीं हैं।उनकी अनुपस्थिति में कीवी टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वे पिछले महीने पाकिस्तान टीम के खिलाफ मिली जीत से आत्मविश्वास में होंगे। सेंटनर के नेतृत्व में, ब्लैक कैप्स ने शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई वाली टीम को पांच टी20ई में 4-1 के अंतर से हराया था।

End of Feed