क्रिकेट

AUS vs NZ 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

When and Where to Watch AUS vs NZ 1st T20i Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20ई सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी 2024 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कब और कहां देखें, यहां जानिए।

Image

ऑस्टेलिया vs न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- cric.au.com)

AUS Vs NZ 1st T20 Match Live Streaming Online: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (21 फरवरी) को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होने वाला है, और अगले दो मैच शुक्रवार (23 फरवरी) और रविवार (25 फरवरी) को ऑकलैंड में खेले जाएंगे। टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बावजूद मिशेल मार्श टी20ई में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, जबकि कीवी टीम मिशेल सेंटनर के नेतृत्व में खेलेगी।

इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन शतक बनाने वाले सफेद गेंद के कप्तान केन विलियमसन अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण टी20ई के लिए उपलब्ध नहीं हैं।उनकी अनुपस्थिति में कीवी टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वे पिछले महीने पाकिस्तान टीम के खिलाफ मिली जीत से आत्मविश्वास में होंगे। सेंटनर के नेतृत्व में, ब्लैक कैप्स ने शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई वाली टीम को पांच टी20ई में 4-1 के अंतर से हराया था।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने , ट्रेंट बोल्ट।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? ( AUS vs NZ 1st T20 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs NZ 1st T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पहला टी20 वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? (AUS vs NZ 1st T20 Match IST Timing)

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (AUS vs NZ 1st T20 Live Telecast On TV In India)

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (AUS vs NZ T20I Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article