AUS vs NAM Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला आज, मैच से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11

AUS vs NAM Dream11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप का छठा वॉर्म-अप मैच ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वींस पार्क पोर्ट ऑफ स्पेन ओवल में खेला जाएगा। मैच से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम।

AUS vs NAM Dream11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। इससे पहले वॉर्म-अप मैच जारी है। छठे वॉर्म-अप मैच में नंबर 2 रैंक की ऑस्ट्रेलिया का सामना नंबर 14 रैंक की टीम नामीबिया से होगा। मंगलवार को होने वाला यह मुकाबला क्वींस पार्क पोर्ट ऑफ स्पेन ओवल में होगा। नामीबिया का यह दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसने यूगांडा को पटखनी दी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीजन शानदार होने वाला है जहां उसकी नजर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर होगी। पहली बार 2021 में उसने एरॉन फिंच की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी।

aus vs nam dream 11.

ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया (साभार-TNN)

क्या कहती है ओवल की पिच

पोर्ट ऑफ स्पेन ओवल पिच की बात करें तो यह शुरुआत में गेंदबाजों को मदद करेगी, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी करना आसान होता जाएगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

End of Feed