AUS vs NAM Dream11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। इससे पहले वॉर्म-अप मैच जारी है। छठे वॉर्म-अप मैच में नंबर 2 रैंक की ऑस्ट्रेलिया का सामना नंबर 14 रैंक की टीम नामीबिया से होगा। मंगलवार को होने वाला यह मुकाबला क्वींस पार्क पोर्ट ऑफ स्पेन ओवल में होगा। नामीबिया का यह दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसने यूगांडा को पटखनी दी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीजन शानदार होने वाला है जहां उसकी नजर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर होगी। पहली बार 2021 में उसने एरॉन फिंच की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी।
क्या कहती है ओवल की पिच
पोर्ट ऑफ स्पेन ओवल पिच की बात करें तो यह शुरुआत में गेंदबाजों को मदद करेगी, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी करना आसान होता जाएगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया मैच का ड्रीम इलेवन (AUS vs NAM Dream 11)
विकेटकीपर- जॉस इंग्लिस
बैटर- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और जोनाथन स्मिथ
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वीजे, मार्कस स्टोइनिस, गेराहर्ड मर्व इरास्मस
गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया मैच का ड्रीम इलेवन टीम के कप्तान और उप कप्तान
कप्तान- ग्लेन मैक्सवेल
उप-कप्तान- मिचेल स्टार्क
