AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले इन दो टीमों के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज के बारे में जानते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। टॉप-5 बल्लेबाज की बात करें तो केवल दो बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई हैं।

AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगा सका है। वहीं, पांच सबसे बड़ी पारियों में तीन पारियां भारतीय खिलाड़ियों ने खेली हैं। 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी के बारे में, इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। टॉप-5 बल्लेबाज की बात करें तो केवल दो बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई हैं।

IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI )

रोहित शर्मा (209) : रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे। भारत ने 383/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से शिकस्त दी थी।

End of Feed