क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: बिना सब्सक्रिप्शन कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला तीसरा मुकाबला

IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: भारत-ऑस्ट्रेलिया 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में होने जा रहा है। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शनिवार (25 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर किया जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का सिडनी में खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता रह गया है लेकिन भारतीय टीम के लिए ये साथ का सवाल बन गया है। अगर टीम इंडिया मैच गंवा देती है तो सीरीज में उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में है। वहीं दूसरी ओर भारत की कमान युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के संभाल रहे हैं। गिल को वनडे में अपनी कप्तानी में पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 8.30 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबले (AUS vs IND Match Live Free)

अगर आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए। डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इसे बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS Squad)

भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।

ऑस्ट्रेलिया टीम-

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article