'मुझे पता था एक दिन टीम इंडिया से कॉल आएगा' जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी का भावुक बयान

Auqib Nabi: आकिब ने पिछले सीजन जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जब कॉल आई तब वो एयरपोर्ट पर थे। मुझे सीओई में कैंप के लिए बेंगलुरु जाना था। तभी कॉल आया कि बेंगलुरु नहीं जाना, श्रीलंका आना है। तुम सेलेक्ट हो गए हो।

Auqib Nabi: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का सपना सच हुआ। जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। सीरीज का पहला मैच शनिवार से गॉल में शुरू हो रहा है।बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनकैप्ड खिलाड़ी सारांश जैन से बात करते हुए आकिब ने कहा, "हां, मुझे उम्मीद थी। लेकिन एक क्रिकेटर की सोच सिर्फ परफॉर्म करने की होनी चाहिए। बाकी लोग देख रहे हैं। मुझे पता था आज नहीं तो कल कॉल आएगी, क्योंकि जब आप सालों से अच्छा कर रहे हो तो मेहनत का फल जरूर मिलता है।"

Nabi

आकिब नबी (फोटो साभार- BCCI)

आकिब ने रणजी में किया शानदार प्रदर्शन

आकिब ने पिछले सीजन जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जब कॉल आई तब वो एयरपोर्ट पर थे। "हमें सीओई में कैंप के लिए बेंगलुरु जाना था। तभी कॉल आया कि बेंगलुरु नहीं जाना, श्रीलंका आना है। तुम सेलेक्ट हो गए हो। पहले तो यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि स्क्वाड पहले ही अनाउंस हो चुका था। मैं कैंप के लिए तैयार था।" उन्होंने कहा, "जब नाम आया तो बहुत अच्छा लगा। परिवार बहुत खुश है। इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती। मेरी सोच यही थी कि मेरा काम विकेट लेना है, बाकी ऊपर वाले पर छोड़ दो।"

End of Feed